फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shops in the markets are adorned with *chunris* and decorative materials.

Mathura News: बाजारों में चुनरी, सजावटी सामग्री से दुकानें सजीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shops in the markets are adorned with *chunris* and decorative materials.
कोसीकलां। चैत्र नवरात्र की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। के प्रमुख पथवारी देवी मंदिर, भगवती मंदिर, कैला देवी मंदिर, काली देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और धार्मिक आयोजन होंगे। नौ दिनों तक हर रोज हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। विभिन्न बाजारों में चुनरी, माता की तस्वीरें और सजावटी सामग्री से दुकानें सजी हुई हैं। श्रद्धालु पूजन सामग्री जैसे पंचमेवा, रूई, कलावा, रोली, सिंदूर, अक्षत, लाल वस्त्र, नारियल, सुपारी, लौंग, पान के पत्ते, घी, कलश, चौकी और बताशे आदि की खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार मुकेश कुमार का कहना है कि नवरात्र को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। ज्योतिषाचार्य पं. छैल बिहारी शास्त्री के अनुसार, माता का आगमन पालकी (डोली) पर हो रहा है और उनका गमन हाथी पर होगा। 19 मार्च को सुबह 6:40 बजे के बाद कलश स्थापना करना ज्यादा अच्छा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed