फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shooting of film production no 10

राधाबिहारी कालेज में परवान चढ़ा केशव-जया का प्यार

Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
shooting of film production no 10
फिल्म की शूटिंग
कालेज के समय में बहुत से युवाओं का प्यार सिर चढ़ कर बोलता है। ऐसा ही कुछ दृश्य रविवार की सुबह से ही राधारानी की नगरी बरसाना में फिल्म प्रोडक्शन नंबर 10 की शूटिंग के दौरान देखने को मिला। केशव बने अक्षय और जया बनी भूमि पेडनेकर के मध्य शुरू हुई प्रेम कहानी का फिल्मांकन रंगीली गली चौक और राधा बिहारी इंटर कालेज में किया गया।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग में केशव और जया का प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि घर से कालेज साइकिल से जया को आता देख केशव दीवाने हो गए। उनके प्रति केशव का दीवानापन इस कदर था कि अशोक जैसे लंबे वृक्ष पर चढ़कर पहली मंजिल पर चढ़ी जया को ताकना, कालेज के परिसर में जया का पीछा करना यह सब देख जया, केशव को अपना दिल दे बैठती हैं। सुबह से शूटिंग देखने के लिए हजारों ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय छात्र-छात्राओं को सह किरदार निभाने का मौका मिला।
विज्ञापन


केशव के विरह में तड़प उठी जया
प्रेम और विरह एक दूसरे के पूरक हैं। जहां प्रेम होता है वहां विरह भी होता है। शूटिंग के दौरान केशव का जया के आगे-पीछे घूमना उसके दिल में जगह बना ही लेता है, लेकिन अगले दिन जया कालेज में केशव को अपने आसपास न देखकर परेशान हो उठती है। उस समय जया के चेहरे से विरह वेदना साफ झलकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed