फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shivpal reached Praspa leader Jagdish Nowhwar's office

प्रसपा नेता जगदीश नौहवार के कार्यालय पहुंचे शिवपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Shivpal reached Praspa leader Jagdish Nowhwar's office
मथुरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव दिल्ली से इटावा जाते हुए वृंदावन कट स्थित पार्टी नेता जगदीश नौहवार के कार्यालय पहुंचे। वहां जगदीश और उनके समर्थकों के अलावा धर्मेंद्र चौधरी ने चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि हमारा गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ हो और हम नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए मिलकर एक बार फिर सरकार बनाएं, लेकिन स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। बात नहीं बनने पर अन्य राष्ट्रीय पार्टियों से भी गठबंधन के विकल्प खुले हुए हैं।
विज्ञापन

सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ प्रसपा नेता जगदीश नौहवार ने बताया की हमारा उद्देश्य प्रसपा को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाना है ताकि सरकार बनाने की चाबी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के पास हो। इस मौके पर मुकेश पहलवान, देवेंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, रिंकू पहलवान, बिजेंद्र यादव, लालू यादव, योगेंद्र नौहवार, सतेंद्र फौजदार, विजय फौजदार, धम्मो प्रधान, जयपाल प्रधान, राजू प्रधान आदि लोगों ने भी स्वागत किया। मालूम हो कि पिछले माह पार्टी मुखिया ने वृंदावन आकर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए थे और यहां से चुनावी रथ की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed