फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Share allocation and farmer registration: Special camps from 16th to 24th

Mathura News: अंश निर्धारण व फार्मर रजिस्ट्री 16 से 24 तक विशेष कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Share allocation and farmer registration: Special camps from 16th to 24th
छाता। तहसील क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री के काम में धीमी प्रगति को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने फार्मर रजिस्ट्री प्रतिशत में सुधार लाते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई गांवों में फार्मर रजिस्ट्री का काम धीमा है। कुछ गांवों में मात्र एक-एक फार्मर आईडी बनाई जा गई है। जबकि अधिकांश ग्रामों की प्रगति शून्य है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 16 से 24 जनवरी तक चयनित ग्रामों में विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। तहसीलदार सचिन पवार ने बताया कि इस अवधि में संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। जो अपने तैनाती क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का काम करेंगे। साथ ही राजस्व परिषद के निर्देशानुसार खतौनी में खातेदारों और सहखातेदारों के गाटों में अंश निर्धारण व निफाज का काम भी शत-प्रतिशत पूरा कराया जाएगा। यह काम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खतौनी अनुभाग में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (भूलेख) के समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित काम पूर्ण रूप से न होने पर संबंधित कानूनगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन गांव में लगेंगे कैंप
छाता। तहसील क्षेत्र के गांव फालेन, विशंभरा, शेरनगर बांगर, गढ़ी भीमा, सैनवा, खरोट, पैगोगांव, रूपनगर बांगर, कामर, गिडोह, जाब, नंदगांव, नगरिया, बठैनकलां, पिसावा, छाता और चौमुहां देहात में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed