{"_id":"659c36d1c62dc414980774de","slug":"shadow-fog-stopped-vehicles-wheels-of-trains-mathura-news-c-369-1-mt11003-6711-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छाया कोहरा, थमे वाहन, ट्रेनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छाया कोहरा, थमे वाहन, ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगरी सोमवार सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। बसों और ट्रेनों के पहिए जहां थम गए, वहीं निजी वाहन भी राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे पर किनारे खड़े होकर कोहरे के छंटने का इंतजार करते रहे। गलन के कारण बच्चे ही नहीं बड़े भी परेशान रहे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बारिश की संभावना है। इससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी।
सोमवार सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं तो चारों ओर कोहरा ही नजर आया। सुबह टहलने जाने वाले बुजुर्गों में से ज्यादातर घूमने नहीं गए। निजी स्कूलों में छुट्टी न होने के कारण सुबह बच्चे गलन भरी सर्दी में ही स्कूल पहुंचे।घरों में लोगों ने सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर, अलाव, अंगीठी का सहारा लिया। वहीं कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेस-वे पर बसों के साथ निजी वाहन भी या तो रेंगते चलते दिखे या फिर उन्होंने वाहन सड़क के एक ओर किनारे पर खड़े कर लिए।
रेल के पहियों पर कोहरे ने लगाया ब्रेक
ट्रेनों के पहियों पर भी कोहरे ने ब्रेक लगा दिया। इस कारण 20 से अधिक रेलगाड़ियां निरस्त हुईं तो 15 से अधिक ट्रेनें 2 से 8 घंटे की देरी से चलीं। इस कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा हुई और ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। देरी से चलने वाली मथुरा से नई दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में जीटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 3 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस करीब 8 घंटे, कर्नाटका एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, श्रीगंगा नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब 10 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस करीब 10 घंटे सहित कई अन्य रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
निराश्रितों को रैन बसेरा-गैस हीटर का सहारा
कोहरे और गलन भरी सर्दी में सड़क किनारे गुजर-बसर कर रहे लोगों को इस समय नगर निगम द्वारा बनवाए गए अस्थायी रैन बसेरों और गैस हीटरों का सहारा है। सोमवार की रात में भी यहां लोग रात्रि में अपनी सर्दी दूर करने के लिए गैस हीटर का सहारा लेते दिखे।