फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sewage pump was not working in vrindavan

आठ एमएलडी का एसटीपी मिला ठप

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
sewage pump was not working in vrindavan
पागल बाबा एसटीपी पर पौंड में मिली भारी गंदगी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
यमुना में गिर रहे नालों और वृंदावन में एसपीएस, एसटीपी के संचालन की यमुना कार्य योजना के याचिकाकर्ता के साथ अधिकारियों ने पड़ताल की। इस दौरान अधिकारियों को पागल बाबा पुराना एसटीपी और पानीगांव रोड पर नए एसटीपी की स्थिति ठीक नहीं मिली। पानी गांव रोड स्थित आठ एमएलडी का एसटीपी ठप मिला।
विज्ञापन


अधिकारियों ने नगर पालिका और जलनिगम के अधिकारियों को दस दिन में एसटीपी की हालत सुधारने के आदेश दिए हैं। शनिवार शाम चार बजे यमुना कार्य योजना के याचिकाकर्ता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व और यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राम अरज यादव, नगर पालिक के ईओ टीएन चौबे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के परियोजना अधिकारी वीके अस्थाना के साथ पागल बाबा एसटीपी पर पहुंचे। यहां सभी पौंड में भारी गंदगी और कीचड़ देख अधिकारियों ने नाराजगी जताई। यहां पानी भी रुकते-रुकते पौंड में आता दिखा। अधिकारियों ने नगर पालिका प्रशासन को पौंड साफ कराने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद सभी पानी गांव रोड पर स्थित आठ एमएलडी के नए एसटीपी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां न कोई कर्मचारी मिला और न एसटीपी का सही प्रकार संचालन होता दिखा। इसके बाद अधिकारी मुखर्जी पार्क एसपीएस पहुंचे। यहां जेनरेटर बंद मिला, एक पंप भी बंद था। यही हालत कालीदह पंपिंग स्टेशन की मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहारघाट पंपिंग स्टेशन पर पंप बंद और कुंए में सिल्ट और भारी गंदगी देख अधिकारियों ने ईओ की क्लास लगाई। कहा कि दो दिन के बाद पुन: निरीक्षण करेंगे। कुएं की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो जानी चाहिए।


इसके बाद अधिकारियों और याचिकाकर्ता ने भौंराघाट और यमुना में गिर रहे नालों का भी निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व और यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नगर पालिका को दस दिन में स्थिति में सुधार लाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed