फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sewage line will be traped in vrindavan

आज बंद कर दिए जाएंगे सभी नाले

Sat, 13 Feb 2016 11:32 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Sat, 13 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
sewage line will be traped in vrindavan
यमुना रक्षक दल पदाधिकारियों ने शनिवार को जल निगम के अधिशासी अभियंता निज्जामुद्वीन के साथ नगर के नालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता ने बताया कि 14 फरवरी तक भंवर घाट से लेकर कालीदह तक के सभी नाले, जो यमुना में गिर रहे हैं, बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नालों में कूड़ा-करकट फंसे होने के कारण कठिनाई आ रही है।

दल की ओर से वृंदावन के सभी नालों को टेप करने की मांग पर अधिशासी अभियंता ने कहा कि एक महीने में वृंदावन में कोई भी नाला यमुना में नहीं गिरेगा। इसमें जनता को सहयोग करना पड़ेगा कि नालों में कूड़ा करकट न डालें।
विज्ञापन


यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि वृंदावन के बाद मथुरा और गोकुल के नालों को बंद किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली के नालों को बंद कराने पर दबाव बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सोहनलाल आचार्य, अखिल अग्रवाल, आरपी सिंह, हाशिम खान, जिलानी कादरी, विवेक महाजन, माधव चौहान, श्रीदास प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed