फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Several Trains Running Late via Mathura Junction, Passengers Face Inconvenience

UP: कर्नाटका, यशवंतपुर ऋषिकेश 11 घंटे से अधिक लेट, यात्री परेशान; भीषण गर्मी में कम हुई ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 10:52 AM IST
सार

मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अनुसार दक्षिण भारत के कुछ रेलखंडों में तकनीकी कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
Several Trains Running Late via Mathura Junction, Passengers Face Inconvenience
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेल यात्रियों को भीषण गर्मी के साथ ट्रेनों की लेटलतीफी का भी सामना करना पड़ रहा है। मथुरा जंक्शन से गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार 11077 झेलम एक्सप्रेस करीब 4 घंटे 30 मिनट, 12627 कर्नाटका एक्सप्रेस लगभग 17 घंटे, 22653 तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे 50 मिनट, 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 3 घंटे 55 मिनट और 06597 यशवंतपुर-ऋषिकेश समर स्पेशल 11 घंटे 25 मिनट की देरी से संचालित हो रही है। इसके अलावा अन्य कई ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन


ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। विशेष रूप से परिवारों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि दक्षिण भारत के कई रेलखंडों पर अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्य चल रहे हैं। इसके चलते कुछ ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ा है। वहीं गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। रेलवे स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed