फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sevayat Goswami is torn between tradition and new rules.

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में परंपरा बनाम नए नियम, सेवायत गोस्वामी भी उलझे; इस बात को लेकर फैला रोष

Sat, 07 Mar 2026 12:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 12:11 PM IST
सार

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में परंपरा और नई व्यवस्था को लेकर सेवायत गोस्वामियों व मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के बीच विवाद बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
Sevayat Goswami is torn between tradition and new rules.
श्री बांकेबिहारी मंदिर

विस्तार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एक तरफ धार्मिक मान्यताओं पर आधारित परंपरा और दूसरी ओर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए नए नियमों के बीच सेवायत गोस्वामी उलझे हैं। इससे आए दिन सेवायत और मंदिर कमेटी के बीच विवाद बना हुआ। अधिकांश सेवायत गोस्वामियों में प्रबंध कमेटी के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवाधिकारी सुनीत गोस्वामी एवं बृजेश गोस्वामी का कहना है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर की परंपरा है कि गर्भगृह में ठाकुरजी का श्रृंगार, सेवा एवं भोग लगाने का विधान है। बड़े और निर्धारित त्योहारों एवं फूल बंगला के समय ही ठाकुरजी गर्भगृह के बाहर जगमोहन में विराजमान होते हैं। यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है, लेकिन श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी मंदिर की परंपराओं के इतर प्रतिदिन ठाकुरजी को जगमोहन में भी विराजमान करना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए वह मंदिर के सेवायत गोस्वामियों पर दबाव बना रही है। इसका हर्जाना भक्तों को भी उठाना पड़ रहा है। उनके यजमान बिना प्रसाद, माला और आशीर्वाद के लिए रेलिंग से जा रहे हैं। वहीं इसे लेकर मंदिर प्रबंध हाईपावर्ड कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए ठाकुरजी को गर्भगृ़ह के बाहर जगमोहन में लाने का गोस्वामी समाज ने आग्रह किया है। लेकिन मंदिर की पुरानी परंपरा को देखते सेवायत गोस्वामी कमेटी के अनुसार ठाकुरजी जगमोहन में नहीं आ सके। इसके लेकर कमेटी और सेवायत गोस्वामियों के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed