फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Session exams in council schools from 25th

Mathura News: परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा 25 से, शिक्षकों ने तैयार किए प्रश्नपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Session exams in council schools from 25th
मथुरा। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सत्र परीक्षा 25 अगस्त से शुरू होगी। परीक्षा में पाठ्यक्रम का विभाजन करने के बाद प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा। सत्र परीक्षा में प्रश्नपत्र नहीं छपवाए गए हैं। स्कूल के शिक्षकों ने प्रश्नपत्र तैयार कर लिए हैं।
विज्ञापन


जिले के 1536 परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा जो 18 अगस्त से शुरू होनी थी अब वह 25 अगस्त से होगी। इन विद्यालयों में लगभग एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। 25 अगस्त को प्रथम पाली में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 10 बजे तक कक्षा एक से पांच तक के सभी विषयों में मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठ तक बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प, खेल, शारीरिक शिक्षा व स्काउट गाइड की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


26 अगस्त को पहली पाली में हिंदी और विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू की परीक्षा होगी। परीक्षा का समापन 30 अगस्त को होगा। परीक्षा को लेकर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम का विभाजन कर सत्र परीक्षा में प्रश्नों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed