फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seminar on agriculture in deendayal dham

‘ऊर्जा से भरपूर भोजन के लिए खेतों में पोषक तत्व जरूरी’

Sat, 07 Nov 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 07 Nov 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
seminar on agriculture in deendayal dham
थाली में ऊर्जा से भरपूर भोजन के लिए खेती को भी भरपूर पोषक तत्व मिलना जरूरी है, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। नतीजा मानव को बीमारियां घेर रही हैं। यह विचार शुक्रवार को दीनदयालधाम स्थित मधुकर सभागार में आयोजित ‘मेरा गांव मेरा गौरव’ प्री रवि किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल हरियाणा के निदेशक डॉ. डीके शर्मा ने खेतों को थाली में रखे भोजन से जोड़ कर किसानों को जमीन, जल और वायु को बेहतर बनाने के सहयोग में जुटने को कहा। उन्होंने कहा, थाली में रखे भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण ही बीमारियां मानव को घेर रहीं हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सोइल हेल्थ कार्ड योजना को किसान और खेती के लिए रामबाण बताया। कहा, किसानों को मिट्टी और जल की जांच करा कर खेती को सुधारना होगा। उन्होंने किसानों से अपना जीवन स्तर सुधारने को खेती के साथ पशुपालन करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम के वैज्ञानिक डॉ. डीके शर्मा ने किसानों से बकरी पालन को उद्योग के रूप में अपनाने और वैज्ञानिक तरीकों से पालन करने के तरीके बताए। डॉ. मनोज कुमार, वेटरिनरी कालेज के डॉ. अशोक सक्सेना, डॉ. मुकेश फौजदार, डॉ. एसके मिश्रा ने भी किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।


इससे पहले गोष्ठी का शुभारंभ कृषि और पशु वैज्ञानिकों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में डॉ. आरबी सिंह, डॉ. पवन सिसौदिया, डॉ. आरएल मीणा, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. रमेशपाल सिंह, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed