फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Self-defense skills demonstrated at karate belt examination

Mathura News: कराटे बेल्ट परीक्षा में दिखाया आत्मरक्षा का कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Self-defense skills demonstrated at karate belt examination
प्रतियोगिता में कराटे बेल्ट जीतने वाले खिलाड़ी।
मथुरा। धौली प्याऊ स्थित रेलवे के बैडमिंटन हॉल में रविवार को कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने अपनी तकनीकी दक्षता, अनुशासन और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि बार की पूर्व कोषाध्यक्ष अलका उपमन्यु और अधिवक्ता अभिषेक यादव रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। मुख्य प्रशिक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि येलो बेल्ट में निधि खिरवार, जिनिशा सिंह, दीक्षा, थिया सिंह, मिष्टी सिंह, सुयश नरवाल, तेजस कनौजिया, अर्नव, सुनील राउत, रुद्रांश राई, माही राजपूत, सौम्यदीप बाला, रजत शर्मा, अयांश, युवान गौतम, मिशिका गौतम, ब्रज भूषण सिंह, मानवी राघव, समीर राघव और उन्नति गौतम ने सफलता प्राप्त की। ऑरेंज बेल्ट में अर्पित यादव, प्रगुन शर्मा, प्रिशा शर्मा, तनिष्का सुनील राउत, अगस्त्य उपाध्याय, जीविका सिंह, यहवी चौधरी, हर्षिका गौतम, प्राची सिंह, प्रणिका तिवारी, मन्नत यादव और तृप्ति कुमारी सफल रहीं।
विज्ञापन

वहीं ब्लू बेल्ट में रुद्रा, रितुराज, शिवराज, अर्नव अक्षय, कार्तिक, देव शर्मा, आदि देव, सनाया, शिप्रा सिंह, वीहा लोकरे और गर्विका ने जीती। ग्रीन बेल्ट में ओवी अमोल, प्रणव अमोल और प्रियांशी बघेल, पर्पल बेल्ट में ऑरिक पांजा, रियांश शिवपुरे, रिद्धि, वर्णिका सोनी, राघव शर्मा, रिया शर्मा और आंशिका, जबकि ब्राउन बेल्ट में आयुष जाना, वत्सल, रुद्र गर्जे, अंशुमन चौधरी, अभिनव यादव, झलक और भूमि सनोरिया उत्तीर्ण हुईं। ब्लैक बेल्ट परीक्षा में अवियुक्त धनगर, रुषिका फौजदार और विष्णु कुमार ने सफलता प्राप्त की। इस दौरान उप प्रशिक्षक अर्जुन सिंह, जिला कराटे संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अनेक बाबू, करण कुमार, मानसी चौधरी, अभिषेक, पंकज और कुणाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed