{"_id":"6aea373fd992d84e03081439","slug":"self-census-will-begin-on-november-16th-mathura-news-c-369-1-mt11009-155351-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना
विज्ञापन
मथुरा। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और दिसंबर में प्रगणक घर-घर जाकर गणना करेंगे। इसके लिए आठ हजार सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
अधिकारियों के अनुसार, जनगणना के दूसरे चरण में मकानों की स्थिति, परिवार की संख्या और आवासीय सुविधाओं से संबंधित जानकारियां जुटाई जाएंगी। स्वगणना के दौरान भवन स्वामी को निर्धारित प्रश्नों के उत्तर देकर अपने भवन और परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज करना होगा। इससे जनगणना प्रक्रिया में लोगों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। स्वगणना के बाद प्रगणक घरों पर पहुंचकर दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। जिन परिवारों ने स्वगणना नहीं की होगी, उनसे भी प्रगणक निर्धारित प्रारूप में जानकारी प्राप्त करेंगे।
वर्तमान में आठ हजार प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सवालों के अनुरूप जानकारी जुटाने, विवरण दर्ज करने और लोगों को प्रक्रिया समझाने के बारे में बताया जा रहा है। अधिकारियों का जोर है कि जनगणना के आंकड़े सही और पूर्ण हों, इसके लिए प्रत्येक मकान और परिवार तक पहुंच बनाई जाए। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया है कि विधानसभा चुनाव-2027 से पहले जनगणना के दूसरे चरण का कार्य संपन्न कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना और दिसंबर से प्रस्तावित घर-घर गणना की प्रक्रिया को निर्धारित समय पर पूरा कराया जाएगा।