फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Search underway for missing youth in Yamuna river

UP: लापता का नहीं लगा सुराग...यमुना में तलाश कर रहे गोताखोर, ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 11 Oct 2025 09:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 09:37 PM IST
सार

ग्रामीणों की सूचना पर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार व शनिवार को पीएसी के गोताखोरों व स्टीमर से खोजबीन कराई, लेकिन रनवीर का कोई पता नहीं चल सका है। अब लापता का सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन
Search underway for missing youth in Yamuna river
लापता रनवीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला डियोढिया, अकोस निवासी रनवीर खां (54) का अभी तक पता नहीं चल सका है। वह 9 अक्तूबर की रात 9 बजे घर से गए, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान परिजन को गांव रैपुराजाट के पास यमुना नदी के पुल पर उनका सामान रखा मिला। इससे परिजन आशंका जता रहे हैं कि रनवीर खां यमुना में डूब गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने शुक्रवार व शनिवार को पीएसी के गोताखोरों व स्टीमर से खोजबीन कराई लेकिन रनवीर का कोई पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन


रनवीर के पुत्र संजय ने बताया पिता के कपड़े, मोबाइल आदि सामान पुल पर मिला है। स्थानीय निवासी रविंद्र सिंह छौंकर ने बताया कि पुलिस ने सहयोग किया होता तो अब तक जानकारी मिल जाती। सीओ संजीव राय ने बताया कि पीएसी के गोताखोर खोजबीन में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed