फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Scuffle Police and Congress Heading to Meet CM

Mathura News: मुख्यमंत्री से मिलने जाते कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Scuffle Police and Congress Heading to Meet CM
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने जाते कांग्रेसियों की होली गेट पर पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। कांग्रेसियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर कांग्रेसियों का ज्ञापन लिया। इससे पूर्व रात को पुलिस ने कई राजनीतिक पार्टियों और संगठनों के पदाधिकारी को घर पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता होली गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हुए। यहां से वह रवाना होते इससे पहले ही कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यहां उनकी शहर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा से नोकझोंक हुई। मुकेश धनगर ने बताया कि पुलिस ने रात को ही उन्हें घर पर नजरबंद करने का प्रयास किया था लेकिन वह घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन

पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री का यमुना को प्रदूषण मुक्त करने की ओर कोई ध्यान नहीं है। गंदे नाले सीधे यमुना में गिर रहे हैं, प्रशासन मूकदर्शक बनकर बैठा है। इस दौरान आशिफ कुरैशी, ललिता देवी, आरती चौधरी, गीता दिवाकर, रूपा लवानिया, भगवान देवी, अप्रतिम सक्सेना, अबरार कुरैशी, पुनीत बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएसयूआई नेता हिरासत में लिए
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल, अनाम धन्य तिवारी, बीएसए कॉलेज इकाई अध्यक्ष के ऋषित भारद्वाज, मुकुल चौधरी, सौरभ शर्मा को होली गेट पर पुलिस ने रोक किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। मुख्यमंत्री के जिले से बाहर जाने के बाद उन्हें कोतवाली से छोड़ा गया। दूसरी ओर, किसान नेता पवन चतुर्वेदी को भी पुलिस ने घर पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed