{"_id":"69bb01f90378f1730e0ab2c1","slug":"school-bus-catches-fire-mathura-news-c-29-1-mtr1022-532063-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्कूली बस में लगी आग, दरोगा की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्कूली बस में लगी आग, दरोगा की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन
हाईवे पर जलती हुई बस।
रिफाइनरी (मथुरा)। बरेली हाईवे पर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सीबीएसई परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों से भरी एक स्कूल बस में लपटें उठने लगीं। इसी दरम्यान बस के पीछे चल रहे एक दरोगा ने बस को रुकवाने के बाद सवार 38 छात्रों को आनन-फानन में बाहर निकला। इसके बाद कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई और जलकर नष्ट हो गई। फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
बलदेव पब्लिक स्कूल की की बस से मथुरा से इंटरमीडिएट के 38 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देकर लौट रहे थे। रिफाइनरी क्षेत्र पार करने के बाद गांव के पास चलते समय बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने लपटें उठने लगीं।
इसी दौरान मांट थाने में तैनात एसआई सत्येंद्र सिंह अपनी निजी कार से बस के पीछे चल रहे थे। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए तुरंत अपनी गाड़ी बस के आगे लगाकर चालक को बस रोकने का संकेत दिया। बस रुकते ही एसआई और चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी 38 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा।
पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजने के लिए वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कराई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि अगर कुछ देर और हो जाती तो पूरी बस में आग फैल जाती। दरोगा की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहनाहै कि बस में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।