फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   school bag will be distributed after testing

लैब में जांच के बाद मिलेंगे स्कूल बैग

Sat, 07 Jan 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 07 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
school bag will be distributed after testing
स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले बस्तों की गुणवत्ता की परख लैब में की जाएगी। क्वालिटी चेक होने के बाद ही उन्हें स्कूलों में वितरित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पांच लैब निर्धारित की हैं। मथुरा जिले के विद्यालयों के बैग दिल्ली स्थित लैबोरेटरी में चेक होंगे। 
विज्ञापन


शासन ने बीते वर्ष परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त स्कूली बैग देने की घोषणा की थी। इस संबंध में शासनादेश भी जारी हुआ था। बच्चों को खराब क्वालिटी के बैग न मिलें, इससे बचने के लिए शासन ने स्कूली बैग को लैब में जांचने के बाद ही वितरित करने के आदेश दिए हैं। एक विद्यालय के बस्ते की जांच पर करीब 920 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैग की टेस्टिंग के लिए दिल्ली, नोएडा, आगरा और गाजियाबाद की लैब का चयन किया गया है। मथुरा जिले के बैगों की गुणवत्ता की जांच दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैटेरियल साइंसेज में होगी। बीएसए शौकीन सिंह यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ही बैग की टेस्टिंग निर्धारित लैब में कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आगरा की लैब में चेक होंगे 15 जिलों के बैग
शासन ने आगरा की अनुलैब इंडस्ट्रियल टेस्टिंग एंड एनालिटिकल लैबोरेट्रीज को बैग टेस्टिंग के लिए चयनित किया है। इसमें अंबेडकरनगर, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, जालौन, झांसी, ललितपुर, औरेया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों के बैग चेक होने आएंगे। आगरा जिले के बैग दिल्ली की लैब में टेस्ट होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed