फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   scholorship fraud in mathura

78 कालेजों पर ‘घोटाले’ का शक

Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 24 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
scholorship fraud in mathura
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के संबंध में जिले के 78 कालेजों पर शक की सूई घूम रही है। शासन को आशंका है कि कहीं इन कालेजों ने कोई हेराफेरी तो नहीं की है। जिला प्रशासन ने 12 अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


मामला शैक्षिक सत्र 2015-16 के दौरान छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति पाने वाले कालेजों का है। जांच के दायरे में दो प्रकार के कालेज रखे गए हैं। पहले प्रकार में वो कालेज हैं, जो कुल छात्र संख्या के 30 प्रतिशत तक एससी/एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को दर्शा रहे हैं और इनकी छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति प्राप्त कर रहे हैं। जनपद में ऐसे कालेजों की संख्या 42 बताई जा रही है। 
विज्ञापन


दूसरे प्रकार में वो कालेज हैं जिनको छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के एवज में एक करोड़ से अधिक की राशि दी गई है। जनपद में ऐसे कालेजों की संख्या 36 बताई जा रही है। जांच के लिए लगाए गए 12 अफसरों में सभी एसडीएम और डिप्टी कलक्टर स्तर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन के आदेश पर 30 प्रतिशत या फिर इससे अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों वाले कालेज और 1 करोड़ से अधिक धनराशि स्कालरशिप और शुल्क प्रतिपूर्ति के रूप में पाने वाले कालेजों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
-डा. उमाशंकर शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed