{"_id":"5e2f2c558ebc3e4afc0898e7","slug":"scam-mathura-news-agr426711134","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठा हसनपुर सोसाइटी में घोटाले को लेकर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठा हसनपुर सोसाइटी में घोटाले को लेकर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
सहकारी समिति गौंठा पर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव। आत्मनिर्भर सहकारी समिति गोठा हसनपुर में घोटाले के आरोप प्रत्यारोप पर किसानों ने सोसाइटी पर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने कोई भी कर्जा व खाद ली ही नहीं है फिर भी उनका नाम बकायेदारों की सूची में दर्ज कर लिया है। वसूली के लिये दबाव बनाया जा रहा है।
गोठा हसरपुर सोसाइटी पर बकायेदारों की सूची में नाम आने पर नाराज किसानों जमकर हंगामा किया। किसान कोमल सिंह हसनपुर पर 59 हजार, कुंवर जी लाल हसनपुर पे1.43 लाख, बनवारी लाल नगला उदयसिंह 46 हजार 500, राजवीर सिंह नगला उदय सिंह 52 हजार रुपये आदि करीब 150 से अधिक किसानों के नाम कर्जदारों की सूची में अंकित हैं। किसानों का आरोप है कि पूर्व सचिव ने घोटाला किया है।
किसानों ने कोई खाद व कर्जा लिया ही नहीं है। उनके नाम भी पूर्व सचिव ने वसूली सूची में डाल दिये हैं। वर्तमान सचिव ने दिसंबर 19 में चार्ज लिया है वो वसूली के लिये किसानों पर दबाव बना रहे हैं। बिना खाद बीज लिए वसूली कई वर्षों पुरानी बताई गई है। किसानों का आरोप है लाखों रुपये का घोटाला है। इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
सूचना पर जिला सहकारी अधिकारी संजीव गौतम, एडीओ सहकारिता सतीश चंद्र, शाखा प्रबंधक कुरुक्षेत्र सिंह, निहाल सिंह डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक, नीरज शर्मा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किसानों की समस्याओं को लिखित सुना और बताया कि जो भी किसान है झरौठा में समिति कार्यालय में शिकायत तीन दिन में दें।
जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही होगी। ग्रामीण नरेंद्र तोमर, अजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, श्यामवीर सिंह फौरन सिंह, राजनलाल, प्रेेम सिंह, बोधा सिंह, अजय सिंह आदि ने पूर्व सचिव के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।