Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saraswati Vihar's water supply has been disrupted for four years.

Mathura News: सरस्वती विहार में चार साल से जलापूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Vihar's water supply has been disrupted for four years.
वृंदावन। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र सरस्वती विहार में चार साल के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसके लिए गोपालगढ़ में वर्षों से खराब नलकूप के स्थान पर नए सिरे से नगर निगम द्वारा नलकूप स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निगम ने नलकूप के लिए स्थान का चयन कर लिया है। इससे कालोनी के लगभग 250 घरों में रह रहे लोगों को पीने का मीठा पानी मिलेगा।
विज्ञापन

छटीकरा मार्ग स्थित सरस्वती विहार काॅलोनी में पेयजल, सड़क जैसी पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं का टोटा रहा है। क्षेत्र में भूजल खारी होने के कारण निकट के गांव गोपालगढ़ ग्राम पंचायत में दो इंच की बोरिंग से पेयजल आपूर्ति के जतन किए गए, लेकिन बोरिंग खराब होने के बाद उसकी मरम्मत पिछले चार साल से नहीं हो सकी। नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में शामिल हुई सरस्वती विहार काॅलोनी में निगम ने चार साल पहले पानी की लाइन बिछवा दी, लेकिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की। चार साल के बाद नगर निगम द्वारा विस्तारित क्षेत्रों को विकसित करने और उनमें मूलभूत सुविधा, सड़क, सीवर और पेयजल की व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम द्वारा कॉलोनी के समीप गोपालगढ़ में नए सिरे से नलकूप स्थापित करने जा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिशासी अभियंता जल राम कैलाश ने बताया कि सरस्वती विहार काॅलोनी के लगभग 250 घरों को पेयजल आपूर्ति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गोपालगढ़ में दस लाख की लागत से नलकूप स्थापित किया जाएगा। यह कार्य लगभग 15 दिनों में हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिल्डर द्वारा प्लाॅट काट दिए और काॅलोनी बना दी, लेकिन यहां रहने के लिए सुविधा नहीं दी। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी स्थिति बदहाल है। अभी भी कच्ची सड़क और पीने को पानी की समस्या है। कई बार शिकायत के बाद भी निदान नहीं हो रहा है। - ब्रजेश शर्मा, निवासी सरस्वती विहार काॅलोनी,


काॅलोनी को नगर निगम में शामिल तो कर लिया है, लेकिन सुविधा कुछ भी नहीं मिली। निगम में शामिल होने के बाद उम्मीद थी कि समस्याएं दूर होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। -चंदा गौतम, निवासी सरस्वती विहार काॅलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed