फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sant premaanand mahaaraaj ne dee saatvik bhojan kee prerana

Mathura News: संत प्रेमानंद महाराज ने दी सात्विक भोजन की प्रेरणा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
sant premaanand mahaaraaj ne dee saatvik bhojan kee prerana
वृंदावन। संत प्रेमानंद और एक महिला श्रद्धालु में हुए एक संवाद ने खाने-पीने की प्रवृत्ति पर लोगों के बीच नई चेतना जगा दी है।
विज्ञापन

लंदन से आईं एक श्रद्धालु ने संत प्रेमानंद महाराज से कहा कि महाराज, जब से मैं वृंदावन आई हूं, तब से फास्ट फूड, चाऊमीन, गोलगप्पे, सभी चीजें बहुत ज्यादा खा रही हूं। आपने तो कहा था कि इन चीजों से दूर रहना चाहिए। तो मैं अब क्या करूं? इस पर प्रेमानंद मुस्कराते हुए बोले, आपको अपनी जुबान पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। स्वाद के चक्कर में अपने स्वास्थ्य को न बिगड़ने दीजिए। घर में बना सात्विक भोजन कीजिए और बाहर के खाने के चक्कर में सिर्फ बचकर रहें।


यह संवाद भक्तों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। संत ने अपने शब्दों में सात्विक भोजन के महत्व को उजागर किया, जिसमें न केवल शरीर बल्कि मन की भी शुद्धता बनी रहे। उनका संदेश था कि आधुनिक जीवनशैली में जहां स्वाद और सुविधा की ओर झुकाव बढ़ा है, वहीं असली स्वास्थ्य के लिए घर का बना, पोषक तत्वों से भरपूर सात्विक भोजन सबसे उत्तम विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed