फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sankalp anand suicide case in mathura

19 दिन बाद भी नहीं मिले 40 सवालों के जवाब

Fri, 09 Jan 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Jan 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
sankalp anand suicide case in mathura
मशहूर गीतकार संतोष आनंद के पुत्र संकल्प आनंद और पुत्रवधू नरेश नंदिनी आनंद के आत्महत्या प्रकरण की जांच में मथुरा पुलिस को 40 सवालों का जवाब 19 दिन बाद भी नहीं मिल सका है। यह सवाल क्राइम ब्रांच ने एलएनजेपी इंस्टीट्यूट की निदेशक से पूछे थे। मथुरा क्राइम ब्रांच अब निदेशक से फोन पर हुई बात को विवेचना का हिस्सा बनाने जा रही है। बता दें कि पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी राज्य सरकार कर चुकी है।
विज्ञापन


15 अक्तूबर को संकल्प और नरेश नंदिनी ने कोसीकलां में मथुरा दिल्ली रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी कार से मिले 10 पेज के सुइसाइड नोट में संकल्प को 250 करोड़ के घोटाले में फंसाने का आरोप लगाया था। यह घोटाला लोकनायक जयप्रकाश नारायण विधिविज्ञान अपराध शाखा संस्थान में होने की बात लिखी गई है। संकल्प भी इसी संस्थान में कार्यरत थे।
विज्ञापन


सुइसाइड नोट में यूपी पुलिस में आवास निगम के तत्कालीन डीजी कमलेंद्र प्रसाद और डीआईजी संदीप मित्तल सहित 38 लोग नामजद हैं। सभी के खिलाफ कोसीकलां थाने में रिपोर्ट दर्ज है। मामले की विवेचना कर रही मथुरा क्राइम ब्रांच ने 19 दिसंबर को दिल्ली के रोहिणी स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण विधिविज्ञान अपराध शाखा संस्थान की डीजी रीमा मित्रा को पत्र लिखा। इसमें संकल्प आनंद आत्महत्या प्रकरण में क्राइम नंबर 753/14 धारा 306 से संबंधित 40 सवाल उनसे पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी रीमा ने सवालों का जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा था लेकिन 19 दिन बाद भी जबाव नहीं दिया है। विवेचकों की टीम दो बार दिल्ली जाकर भी जानकारी कर चुकी है।  सीबीआई जांच से पहले अपने स्तर की कार्रवाई पूरी करने में जुटी मथुरा क्राइम ब्रांच एलएनजेपी इंस्टीट्यूट की डीजी से 40 सवालों के जवाब के लिए लगातार फोन कर प्रगति जान रही है। सूत्रों के अनुसार डीजी के पीए विजय कुमार फोन पर एक दो दिन की कहकर मामले को टाल रहे हैं। इसे लेकर विवेचकों की टीम डीजी कार्यालय को किए गए फोन कॉल्स की डिटेल को विवेचना का हिस्सा बनाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed