{"_id":"64e111b927165709410d1ca7","slug":"sangh-chief-mohan-bhagwat-will-stay-for-three-days-in-keshavdham-of-vrindavan-mathura-news-c-29-1-mtr1018-122491-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन के केशवधाम में तीन दिन प्रवास करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन के केशवधाम में तीन दिन प्रवास करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो क्षेत्रों की कार्यकारिणी बैठक वृंदावन के केशव धाम में 22 से 24 अगस्त तक होगी, जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शिरकत करेंगे। इस बैठक को लेकर केशवधाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक में संघ के 55 पदाधिकारी शामिल होंगे। संघ के प्रमुख मोहन भागवत बैठक का मार्गदर्शन करने के लिए 22 अगस्त की शाम वृंदावन के केशवधाम में आएंगे और 24 अगस्त तक रहेंगे। संघ की इस अहम बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी तीन माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही देश के वर्तमान हालातों में हरियाणा, मणिपुर के मामलों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव एवं संघ के 100 साल 2025 में पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाने भी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार संघ की इस गोपनीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ के विस्तार और समाज में अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर भी योजना बनाई जाएगी, जिससे लव जिहाद जैसे मुद्दे से निपटा जा सके। केशवधाम में बैठक को लेकर सफाई, पुताई और माधव पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए गाजियाबाद से बड़ीं संख्या में पौधे मंगाए गए हैं। बैठक में आने वाले 55 पदाधिकारियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था भी केशवधाम द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक से मीडिया को दूर रखा जाएगा।