{"_id":"63971cad479d881ddd3730e8","slug":"sandeep-singh-became-a-lieutenant-in-the-army-happiness-in-the-village-mathura-news-mtr526701853","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदीप सिंह बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदीप सिंह बने सेना में लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। किसान के पुत्र ने एनडीए की परीक्षा में सफलता हासिल कर माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन किया है। नगला शीशराम निवासी संदीप सिंह ने अपनी लगन और मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त की। जैसे ही संदीप के सेना में लेफ्टीनेंट बनने की खबर गांव पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई।
संदीप सिंह ने पिता सूबेदार लायक सिंह की प्रेरणा से सेना में अधिकारी बनने का सपना देखा था। संदीप ने मिलिट्री स्कूल धौलपुर में हाईस्कूल और इंटर की शिक्षा ग्रहण की। एनडीए की तैयारी दिल्ली रह कर की। आईएमए देहरादून में परेड के दौरान सेना के अधिकारियों ने सम्मानित किया। संदीप सिंह का चयन आर्मी में लेफ्टीनेंट के पद पर होने से खुटैलपट्टी क्षेत्र में खुशी की लहर है।
पिता लायक सिंह और मां विमलेश देवी ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ने में अच्छा था। अब उसकी पढ़ाई सार्थक हुई है। हेमराज सिंह, प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, खेम कुशवाह, गोविंद सिंह, दीपक वर्मा, चंदगीराम, चेयरमैन भरत सिंह, मोहन लाल, भारत सिंह, प्रहलाद सिंह, हरनाम लंबरदार, किशन सिंह, यदुवीर सिंह, रामकुमार, प्रधान हरदम सिंह आदि ने बधाई दी। संवाद