{"_id":"66e35b5cbdb78d087c0c378c","slug":"samajwadi-party-will-make-a-dent-in-bsp-vote-bank-in-assembly-elections-mathura-news-c-369-1-mt11004-118215-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बसपा वोट बैंक में लगाएगी सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बसपा वोट बैंक में लगाएगी सेंध
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भाजपा की तर्ज पर बूथ स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए लोहियावादियों और डाॅ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखने वालों को एक मंच पर लाने पर जोर दिया। लखनऊ में सपा अध्यक्ष ने जिले स्तर के पदाधिकारियों के साथ की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने को कहा है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के लखनऊ कार्यालय में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 के संबंध में मथुरा जिला एवं महानगर संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सपा प्रमुख ने नई रणनीति के तहत भाजपा की तर्ज पर बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूर करने पर जोर दिया ओर कहा कि जो अपना बूथ जीतेगा उसको ही आगे से जिम्मेदारी मिलेगी। बैठक में बूथ पर जाकर काम करने, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी बनाए जाएं।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, पूर्व एमएलसी संजय लाठर, पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह धाकरे की मौजूदगी में 2027 के चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें बूथ कमेटियां बनाकर गांव गांव, मोहल्ले मोहल्ले, गली-गली जाकर सपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। जो जनता की मूलभूत समस्याएं हैं उनको जनता के बीच ले जाकर आगामी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
बैठक में सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुदेव शर्मा, समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना मलिक, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर किशोर सिंह, लोकमणि जादौन पार्षद मौजूद रहे।