{"_id":"57f3fb964f1c1bc332270a87","slug":"sale-tax-servey-at-steel-businessman-s-shoap","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील कारोबारी के यहां करोड़ों की खरीद-बिक्री का हेरफेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टील कारोबारी के यहां करोड़ों की खरीद-बिक्री का हेरफेर
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर में स्टील कारोबारी की फर्म पर करोड़ों की छिपी खरीद-बिक्री का खुलासा हुआ है। कारोबारी एक ब्रांच का भी संचालन कर रहा था। इस ब्रांच को वाणिज्यकर विभाग में दर्शाया ही नहीं गया। वाणिज्य कर विभाग की टीम मंगलवार को कारोबारी के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, खरीद बिक्री के दस्तावेज जब्त कर देर रात कर चोरी के आंकलन में जुटी थी।
संयुक्त आयुक्त एसआईबी एवं सचल दल एके प्रधान ने बताया स्टील कारोबारी की खरीद बिक्री संदिग्ध नजर आ रही थी। मंगलवार को एसआईबी, सचल दल व खंड अफसरों की संयुक्त टीमों ने सर्वे की कार्रवाई की। टीम ने मौके पर एक ब्रांच भी पकड़ी जिसे दर्शाया नहीं गया था।
अफसरों ने फर्म से कंप्यूटर हार्डडिस्क, खरीद बिक्री के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। इन सभी प्रपत्रों से छिपाई गई खरीद-बिक्री का आंकलन किया जा रहा है। संयुक्त आयुक्त ने बताया करोड़ों की बिक्री छिपाये जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
सटीक आंकलन के लिये टीमों को लगाया गया है। इस कार्रवाई में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी धवल प्रकाश, लालचंद, विनोद कुमार, सचल दस्ते के सहायक आयुक्त अजय कुमार, पंकज कुमार, विनीत कुमार सहित खंड कार्यालय के अफसर शामिल हैं।