{"_id":"680d31039bf10913950837ca","slug":"salary-of-25-centre-incharges-stopped-due-to-negligence-in-wheat-procurement-mathura-news-c-369-1-mt11008-128685-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर 25 केंद्र प्रभारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गेहूं खरीद में लापरवाही पर 25 केंद्र प्रभारियों का रोका वेतन
विज्ञापन
मथुरा। गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने पर यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. (पीसीएफ) के 25 केंद्र प्रभारियों का अप्रैल माह का वेतन रोक दिया है। गेहूं खरीद में रुचि नहीं दिखाई तो आगे भी वेतन रोका जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यदि फिर भी सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इन केंद्र प्रभारियों ने 17 मार्च से अब तक 10 प्रतिशत से कम गेहूं की खरीद की है।
जिले में गेहूं खरीद चल रही है। गेहूं खरीद के लिए क्रय केंद्रों के साथ-साथ मोबाइल वैन भी चला रखी है। जो सूचना पर गांव में पहुंचकर गेहूं खरीद रही है लेकिन गेहूं की खरीद लक्ष्य के अनुसार नहीं हो पा रही है। इसके कारण प्रशासन सख्त हो गया है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त विवेक कौशल ने बताया कि पीसीएफ के 60 क्रय केंद्र में से 25 गेहूं क्रय केंद्रों पर 10 प्रतिशत से भी कम खरीद हुई है। ऐसे में इन केंद्र प्रभारियों का वेतन रोक दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 10 प्रतिशत से कम खरीद करने वालों में गेहूं क्रय केंद्र बछगांव, ओल, गुखरेली, मुइददीनपुर, मल्हू, मिठठोली, सींगापटटी, हथकोली, वैशला, पटलोनी, परखम, मगोर्रा, रदोई, उदियागढ़ी, सीएमएस गोवर्धन, एफएस दीनदयालधाम, क्षेत्रीय सहकारी समिति महावन, आ. कस्बा फरह, क्षेत्रीय सहकारी समिति मथुरा, क्षे. शेरगढ़, क्षेत्रीय सहकारी समिति शाहपुर, सा. रावल, आ. कराहरी, दौलतपुर, आ. सरूपा शामिल है। केंद्र प्रभारियों को दिए नोटिस में कहा गया है कि लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं खरीद नहीं होने से जिले की छवि धूमिल हो रही है।
विज्ञापन
अभी तक 1.34 लाख क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
जिले में गेहूं खरीद शुरू हुए एक माह से भी अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक 4.65 लाख क्विंटल के सापेक्ष मात्र 1.34 लाख क्विंटल गेहूं की ही खरीद हुई है। जो लक्ष्य के सापेक्ष केवल 29 प्रतिशत है। यह खरीद पीसीएफ के 60 क्रय केंद्रों पर हुई है।