फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   salary

कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप दिलाएगा वेतन

Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
salary
मथुरा। सरकार ने कर्मचारियों को वेतन के लिए अब आरोग्य सेतु एप की अनिवार्यता कर दी गई है। इसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद ही कर्मचारियों को वेतन मिल सकेगा। इसे देखते हुए कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर रहे हैं। इससे प्रदेश में जनपद नौवें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार विभिन्न प्रयास कर रही है। इसी प्रक्रिया में इस संक्रमण से प्रभावित लोगों की पहचान के लिए आरोग्य सेतु एप का सहारा भी लिया जा रहा है। इस एप के माध्यम से ही लोगों का अधिक से अधिक डेटा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए सरकार सभी लोगों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने का आग्रह कर रही है। इसी प्रक्रिया में सरकार ने अपने कर्मचारियों को भी शामिल कर लिया है। सभी कर्मचारियों को इस एप को डाउनलोड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के वेतन रोकने के भी आदेश दिए गए। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड कर रहे हैं। एडीएम वित्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक लोग आरोग्य एप डाउनलोड करें। इससे संक्रमित लोगों की पहचान में आसानी हो सकती है। इसमें कर्मचारियों से भी अपील की गई है। कर्मचारी इस अपील को स्वीकार भी कर रहे हैं। किसी का वेतन नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख लोगों ने एप किया डाउनलोड
जनपद में दो लाख से अधिक लोगों ने अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है। यह संख्या प्रदेश में नौवें स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जनपद की वर्तमान जनसंख्या 3108184 है। इसमें से 204627 ने अपने मोबाइल पर एप को डाउनलोड किया है, जो जनसंख्या के मुताबिक 6.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed