फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sakshi maharaj in vrindavan

राम मंदिर निर्माण का ब्लूप्रिंट तैयार: साक्षी

Thu, 07 Jan 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 07 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
sakshi maharaj in vrindavan
राम मंदिर निर्माण का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। भाजपा 2019 के आम चुनावों से पहले मंदिर का निर्माण कराएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान भी राम मंदिर पार्टी का प्रमुख एजेंडा था। यह बात भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने गुरुवार शाम को परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होेंने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे के बाद ही मैं राजनीति में आया हूं। मेरे जीवन का भी लक्ष्य यही है कि राम मंदिर का निर्माण कराऊं।
विज्ञापन


उन्नाव संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है। भारत का समझदार और शिक्षित मुसलमान राम मंदिर निर्माण के पक्ष में है। बीते दिनों मध्य प्रदेश के गुना में हुए राष्ट्रीय सद्भावना सम्मेलन में 6 लाख मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


सांसद साक्षी बोले कि दुबई के खलीफा मंदिर निर्माण के लिए जमीन दे सकते हैं तो ऐसे समर्थक मुसलमान भारत में भी हैं। सोनिया, ममता, नीतीश और मुलायम मुसलमानों से कोई लेनादेना नहीं, ये वोट की राजनीति कर रहे हैं। साक्षी महाराज ने बगदादी को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि आतंकवाद के कारण 26 लाख मुसलमानों की हत्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी को दिल्ली-बिहार के विधानसभा चुनावों से सबक लेने को भी कह दिया। साथ कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में आने वाले दो दशकों तक जातिवाद की राजनीति ही हावी रहेगी। अगर भाजपा विभिन्न जातियों के नेताओं आगे कर विधानसभा चुनाव लड़े तो 2017 में सरकार भाजपा की बनेगी। खुद को नेतृत्व दिए जाने के सवाल पर साक्षी ने पार्टी का आदेश मानने की बात कही। वहीं रालोद-बीजेपी गठबंधन पर बोले कि इससे रालोद को लाभ होगा भाजपा को नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed