फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saints should not speak indecent words from Vyas Peeth: Swami Tarachand

व्यास पीठ से अमर्यादित शब्द न बोलें संत: स्वामी ताराचंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Saints should not speak indecent words from Vyas Peeth: Swami Tarachand
वृंदावन। गोधुलीपुरम कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण धाम उदासीन आश्रम में स्वामी ताराचंद गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें श्रीराधा व श्रीकृष्ण पर की जा रही टिप्पणी पर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भागवताचार्य एवं संत व्यास पीठ पर बैठकर आराध्य के संबंध में अमर्यादित शब्द नहीं बोलने चाहिए। इससे सनातन धर्म की आस्था पर चोट पहुंचती है। हमारा सभी भागवताचार्यों व संतों से यही निवेदन है कि आप अपनी वाणी से अमर्यादित शब्द न बोलें। स्वामी कुशाल महाराज, स्वामी अमित देव, महाराज, साध्वी लक्ष्मी प्रिया, स्वामी महाकाल बाबा ने कहा कि ऐसे बयानों से संतों का सिर शर्म से झुकेगा।
विज्ञापन


ऐसा न होने पर जन जागरण किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा। इस अवसर पर भागवताचार्य बालसुख, अर्पित कृष्ण, स्वामी बालिकानंद, पूर्णागिरी महाराज,स्वामी श्यामानंद महाराज, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, राकेश आदि ने विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed