फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint wrote a letter to the Chief Minister in blood on Shri Krishna Janmabhoomi dispute

Mathura: सीएम योगी को इस संत ने खून से लिखा पत्र, कहा- ये शेर का रक्त है...रखी ये मांग

Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Mar 2025 01:14 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर मथुरा के संत ने सीएम योगी को खून से पत्र लिखा है। आरोप लगाया है कि मुस्लिम पक्ष द्वारा जानबूझकर कानूनी अड़चनों और न्याय प्रक्रिया में देरी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Saint wrote a letter to the Chief Minister in blood on Shri Krishna Janmabhoomi dispute
सीएम योगी को खून से लिखा पत्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर एक संत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने  रक्त से पत्र लिखकर विवादित स्थल को मुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र में मुस्लिम पक्ष द्वारा जानबूझकर की जा रही कानूनी अड़चनों और न्याय प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सनातन धर्म रक्षापीठ, वृंदावन का पीठाधीश्वर संत कौशल किशोर ठाकुर का कहना है कि पिछले दो वर्षों से केस को बेवजह लंबा खींचा जा रहा है। कुछ हिंदू पक्षकार भी मुस्लिम समुदाय के समर्थन में अर्ज़ियाँ लगाकर केस को उलझा रहे हैं। न्यायिक प्रक्रिया की धीमी गति से करोड़ों हिंदुओं की आस्था आहत हो रही है। 
विज्ञापन




अब अवैध निर्माण को हटाने के लिए हथौड़ों का इस्तेमाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे धर्म रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने को भी तैयार हैं। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए कड़े कदम उठाने की स्वीकृति मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सनातन धर्म की आस्था से जुड़ा मामला है। उन्होंने सभी संतों और सनातनियों से धर्म स्थलों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed