{"_id":"67b977a0762a89752f0ac02c","slug":"saint-premanand-my-identity-is-linked-to-vrindavan-kanpur-is-now-a-betrayal-2025-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saint Premanand: वृंदावन से जुड़ी है मेरी पहचान, कानपुर अब धोखा; संत प्रेमानंद को इसलिए कहने पड़े ये शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saint Premanand: वृंदावन से जुड़ी है मेरी पहचान, कानपुर अब धोखा; संत प्रेमानंद को इसलिए कहने पड़े ये शब्द
Sat, 22 Feb 2025 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:37 PM IST
सार
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने जब उनके मूल निवास के बारे में पूछा, तो संत ने कहा कि 'अब यह कहें कि अब भी हमारा मूल कानपुर वाला है, तो यह अपने आप से धोखा होगा। अनिरुद्ध कुमार पांडेय कानपुर का था।'
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने शुक्रवार को परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज में अपने भक्तों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान दिया। एक भक्त ने जब उनसे पूछा कि क्या वे मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं, तो संत प्रेमानंद ने स्पष्ट किया कि अब उनकी पहचान पूरी तरह से वृंदावन से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज ने कहा कि 'अगर हम यह कहें कि अब भी हमारा मूल कानपुर वाला है, तो यह अपने आप से धोखा होगा। अनिरुद्ध कुमार पांडेय कानपुर का था, लेकिन प्रेमानंद गोविंदशरण वृंदावन का है और रहेगा।' उन्होंने आगे कहा कि अब उनकी पूरी निष्ठा और जीवन वृंदावन को समर्पित है। कानपुर में जो पहचान थी, वह अब उनके अतीत का हिस्सा बन चुकी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन