{"_id":"6832de9f49e56e368f0c3c4f","slug":"saint-premanand-made-a-strong-comment-for-those-who-get-tattoos-on-their-body-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू...संत प्रेमानंद ने कही ये बड़ी बात, लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू...संत प्रेमानंद ने कही ये बड़ी बात, लोगों से ऐसा पाप न करने की अपील
Sun, 25 May 2025 02:42 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 25 May 2025 02:42 PM IST
सार
शरीर पर देवी-देवताओं के टैटू बनवाने वालों के लिए वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद ने बड़ी बात कही। कहा कि ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है। ये आस्था का अपमान है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान के नाम या चित्रों के टैटू शरीर के अंगों पर बनवाने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि हाथों, पैरों या अन्य शारीरिक अंगों पर देवी-देवताओं के नाम या स्वरूपों का टैटू बनवाना धार्मिक दृष्टिकोण से अपराध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
एक युवक के हाथ पर बने ‘महादेव’ के टैटू को देखकर संत प्रेमानंद ने ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन्हीं हाथों से शौचालय जाते हैं, नहाते वक्त उन्हीं हाथों पर पानी डालते हैं, ऐसे में भगवान के नाम या रूप पर जल गिराना या उन्हें अपवित्र करना कहीं न कहीं धर्म के खिलाफ है। इससे पुण्य कम होता है और यह आस्था का अपमान है।
ये भी पढ़ें-UP: ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक
ये भी पढ़ें-UP: ताज को उड़ाने की धमकी...सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तीन घंटे चला तलाशी अभियान; पेन भी नहीं ले जा सके पर्यटक
संत प्रेमानंद महाराज ने युवाओं से अपील की कि वे धार्मिक प्रतीकों और नामों का सम्मान करें और उन्हें इस तरह के टैटू के रूप में शरीर पर न बनवाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा हृदय में होनी चाहिए, शरीर पर नहीं।