{"_id":"6aa1bd9ef9760b94de012593","slug":"safety-team-inspected-mathura-junction-mathura-news-c-369-1-mt11018-152354-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संरक्षा टीम ने किया मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संरक्षा टीम ने किया मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया
विज्ञापन
मथुरा। प्रयागराज मंडल से आई संरक्षा टीम ने मथुरा जंक्शन पर बुधवार को अंतर मंडलीय संरक्षा निरीक्षण किया। आगरा मंडल के अधिकारियों के साथ टीम ने स्टेशन पर संरक्षा मानकों और नियमों के अनुपालन की बारीकी से पड़ताल की। रेल संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों की व्यवस्थाओं को जांचा गया।
संरक्षा टीम ने मथुरा लॉबी, चालक एवं गार्ड रनिंग रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग (आरआरआई), स्टेशन परिसर, गेट तथा रेलवे लाइनों के पॉइंट और क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा नियमों के पालन, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और परिचालन से जुड़े मानकों को परखा गया। टीम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से संरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण में प्रयागराज मंडल के एसआर डीएसओ यूसी शुक्ल, एसआर डीएमई (सीएचजी) शिव सिंह, एसआर डीईएन भूपेश पांडेय, एसआर डीईई (ओपी) आकाश श्रीनेत्र और एसआर डीओएम (जीएंडजी) पवन विश्वकर्मा शामिल रहे। निरीक्षण का उद्देश्य रेलवे परिचालन को सुरक्षित बनाने के साथ संरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना रहा। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड के री-मॉडलिंग व अन्य कार्य के चलते आज कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। धौलपुर-गढ़ी सांद्रा के बीच 18 किलोमीटर रेलखंड में गेज कन्वर्जन कार्य के चलते ट्रेनों को निर्धारित समय से कुछ देर रोककर संचालित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार 10 सितंबर को तीन ट्रेनों को 15 से 20 मिनट तक रेगुलेट किया जाएगा।
10 सितंबर को ट्रेन संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस को 20 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को 15 मिनट तथा ट्रेन संख्या 20424 फिरोजपुर कैंट-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस को भी 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस कार्य का असर मथुरा होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों पर पड़ सकता है। संवाद