{"_id":"58050f514f1c1b716b702dda","slug":"sadhvi-niranjana-jyoti-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण की नीति, राम का आदर्श अपनाना जरूरी: निरंजना ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण की नीति, राम का आदर्श अपनाना जरूरी: निरंजना ज्योति
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
निरंजना ज्योति
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायती रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के तहत रविवार रात को विश्वामित्र मुनि आगमन, ताड़का-मारीच-सुबाहु उद्धार, अहिल्या उद्धार, मिथिला नगर दर्शन और पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। रासाचार्य स्वामी रामप्रसाद शर्मा के निर्देशन में लीला के स्वरूपों ने भावपूर्ण मंचन किया।
रविवार को रामलीला का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति, स्वामी रामप्रपन्नाचार्य महाराज, स्वामी डा. आदित्यानंद महाराज, स्वामी वेदानंद महाराज, स्वामी रामभूषण महाराज, समाजसेविका डा. लक्ष्मी गौतम, मुनेश शर्मा रामगुरु, कमेटी के अध्यक्ष श्रीगोपाल वशिष्ठ ने किया। सभी ने चित्रपट के समक्ष माल्यार्पण कर राम दरबार की आरती उतारी।
रामलीला के मंच से लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि चाहे कोई कितना भी नास्तिकता का प्रचार करे राम और कृष्ण के होते हुए सनातन संस्कृति को नष्ट नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि सीता की रक्षा के लिए श्रीराम ने रावण का वध किया। आज ना जाने कितनी सीताओं का हरण हो रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा श्रीराम एक आदर्श हैं। श्रीकृष्ण की नीति और श्रीराम का आदर्श जीवन चलाने के लिए जरूरी है। इस अवसर पर बिहारी लाल वशिष्ठ, योगेश द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, ग्राम प्रधान मुकेश सारस्वत, श्याम चौधरी आदि उपस्थित थे।