फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sant community appeals to sewayat in support of Sri Banke Bihari temple corridor and trust formation

UP: श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास गठन...परियोजना का संत समाज ने किया समर्थन, सेवायतों से की ये अपील

Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 01:12 AM IST
सार

बैठक में उपस्थित संत-महंतों ने मंदिर सेवायतों और स्थानीय लोगों की चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमुख संतों ने सेवायतों के विरोध के बिंदुओं को शासन के समक्ष भी रखा है।  शासन की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर कुछ भ्रांतियां फैल रही हैं।

विज्ञापन
Sant community appeals to sewayat in support of Sri Banke Bihari temple corridor and trust formation
कॉरिडोर को लेकर हुई बैठक में मौजूद साधु संत। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और प्रस्तावित न्यास गठन के मामले में साधु-संत आगे आए हैं। वृंदावन में साधु-संतों ने बैठक की और इस पूरे प्रकरण पर मंथन करते हुए कहा कि सेवायत किसी भ्रांति पर ध्यान न देकर इस परियोजना में सरकार का सहयोग करें। शासन ने आश्वस्त किया है कि कॉरिडोर से सेवायतों का कोई अहित नहीं होगा। उनकी सेवा व्यवस्था में भी कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को वृंदावन के प्रमुख साधु-संतों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक चतु:संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत लाडली दास महाराज की अध्यक्षता में परिक्रमा मार्ग स्थित चैतन्य कुटी आश्रम में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित संत-महंतों ने मंदिर सेवायतों और स्थानीय लोगों की चिंताओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमुख संतों ने सेवायतों के विरोध के बिंदुओं को शासन के समक्ष भी रखा है। इस पर शासन की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि बांकेबिहारी कॉरिडोर को लेकर कुछ भ्रांतियां फैल रही हैं।
विज्ञापन


संतों ने कहा कि शासन की ओर से यह स्पष्ट है कि कॉरिडोर का उद्देश्य भक्तों को बेहतर सुविधाएं देना है न कि किसी के अधिकारों का हनन करना। गोस्वामी परिवारों द्वारा मंदिर में की जा रही पारंपरिक सेवा व्यवस्था यथावत बनी रहेगी और किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों, दुकानदारों और गोस्वामी परिवारों के हितों की पूरी तरह रक्षा की जाएगी और उनकी रोजी-रोटी पर कोई संकट नहीं आएगा। संतों ने यह अपील की कि वे फैलाई जा रहीं भ्रांतियों पर ध्यान न दें और भक्तों की सुविधा के लिए इस परियोजना को सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतों ने कहा है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। संतों ने विशेष रूप से उस क्षेत्र के निवासियों, दुकानदारों और गोस्वामी परिवारों के हितों की सुरक्षा पर भी चर्चा की जो प्रस्तावित कॉरिडोर क्षेत्र से प्रभावित हो सकते हैं।


बैठक में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा, महंत फूलडोल बिहारी दास, जगद्गुरु भईया दास, महंत सुंदर दास, महंत लाडली शरण, महंत अद्वैत मुनि, महंत भास्करानंद, महंत नवल गिरी, महामंडलेश्वर चित्त प्रकाशानंद महाराज सहित कई प्रमुख संत उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed