फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sadakon par govansh ka basera, jara see laaparavaahee se ho sakata hai haadasa

Mathura: खुद चलें संभल कर...सड़कों पर गोवंश का राज, जरा सी लापरवाही से हो सकता है हादसा

Sat, 25 Jan 2025 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

निराश्रित गोवंश किसानों की फसलों को बर्बाद करने के साथ सड़क हादसों का भी सबब बन रहे हैं। निराश्रित गोवंश के कारण जिले में पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। कुछ हादसों में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
sadakon par govansh ka basera, jara see laaparavaahee se ho sakata hai haadasa
मथुरा। लक्ष्मीनगर में सड़क पर घूमता गोवंश। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा में निराश्रित गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह न केवल दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए परेशानी भी खड़ी कर रहे हैं। वैसे तो जिले की गोशालाओं में जितने भी गोवंश हैं, उससे कहीं ज्यादा इनका रात में सड़कों पर बसेरा रहता है। आप की जरा सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। गोवंश की सुरक्षा के सरकारी दावे भी फेल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


डैंपियर नगर और होली गेट समेत शहर के कई हिस्सों का यही हाल है। पेट भरने के बाद यह गोवंश अक्सर रात को सड़कों पर जाकर बैठे मिलेंगे। शहर का व्यस्ततम मथुरा-वृंदावन मार्ग पर रात के समय गोवंश का जमावड़ा रहता है। इसके अलावा मंडी चौराहे पर गोवंश सड़कों पर पहुंच जाते हैं और सड़कों के बीच बैठ जाते हैं। कई बार तो वाहन के हॉर्न की आवाज सुनकर गोवंश विचलित भी हो जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं। इससे हादसा होने का डर अधिक रहता है।
विज्ञापन


कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। कई दोपहिया वाहन चालक बेसहारा पशुओं के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं। बीच सड़क पर बैठे निराश्रित पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में अमर उजाला की टीम ने लोगों से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा रात के समय वाहन चालकों को समस्या होती है। कुछ निराश्रित पशु ऐसे हैं जिनका रंग काला होता है और बीच सड़क पर झुंड़ लगाकर बैठे रहते हैं। तेज गति में आने वाले वाहन चालकों को ये दिखाई नहीं देते जिसके कारण दुर्घटना घट जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या बोले लोग
गोवर्धन रोड निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि सड़क पर बैठे गोवंश से हादसा होने का डर अधिक रहता है। सरकार गोवंश के लिए कार्य तो कर रही है, लेकिन व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

दुर्घटनाओं को दे रहे दावत 
संदीप अग्रवाल का कहना है कि शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी मुख्य मार्गों में निराश्रित पशु बीच सड़क पर बैठकर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इन्हें पकड़वा कर गोशाला भिजवाएं।


लगाए जाए जुर्माना
गोवर्धन रोड निवासी विपिन अग्रवाल ने कहा कि कुछ गोपालक दुधारू गोवंश का दूध निकालने के बाद सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। प्रशासन ऐसे गोपालकों को चिन्हित करके जुर्माना लगाए। साथ ही इनको जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed