{"_id":"67e05d0777438e45ac03d6bc","slug":"saanson-kee-maala-pe-simaroon-main-pee-ka-naam-mathura-news-c-369-1-mt11007-126889-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: सूफी गीत और कव्वालियां...झूम उठे मथुरावासी, लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की ओर से हुआ भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: सूफी गीत और कव्वालियां...झूम उठे मथुरावासी, लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की ओर से हुआ भव्य आयोजन
Mon, 24 Mar 2025 10:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 10:08 AM IST
सार
लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की ओर से सूफी कव्वाली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
मथुरा। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार सागर भाटिया।
- फोटो : mathura
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की ओर से शनिवार की रात सूफी कव्वाली का आयोजन छटीकरा के पास किया गया। मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री थे। उन्होंने भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सूफी गीतों और कव्वालियों पर मथुरावासी जमकर झूमे।
प्रसिद्ध सूफी कव्वाल सागर भाटिया ने सबसे पहले सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम, सुनते ही श्रोता कुर्सियों से उठकर थिरकने पर विवश हो गए। इसके बाद उन्होंने जे तू आखियां दे सामने नहीं रहना, केसरिया तेरा इश्क है पिया जैसे शानदार गीत प्रस्तुत किए। लाइव शो में जब वह अपनी एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर रहे थे तो श्रोताओं का उत्साह और जुड़ाव दर्शनीय होता जा रहा था।
इस दौरान सागर मंच से उतरे और एक बच्चे के पास पहुंचे। बच्चे की फरमाइश पर उन्होंने एक और गाना सुनाया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल, गन्ना मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, क्लब के सचिव देवाशीष चौधरी, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सचिन चौधरी, प्रमोद गर्ग कसेरे, राकेश चौधरी, राजीव अग्रवाल, सुनेद मित्तल, राम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।