फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Russia-Ukraine War Mathura student Manish could not get out of Sumi Explosion happened at a distance of 10 km 

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सुमी से नहीं निकल सका मथुरा का मनीष, बस में बैठते ही 10 किमी दूर हो गया धमाका

Tue, 08 Mar 2022 12:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 PM IST
सार

रूसी हमले के दौरान यूक्रेन के सुमी शहर में मथुरा के सौंख का मनीष फंसा हुआ है। सात मार्च को वह यूक्रेन के सुमी शहर से बाहर निकलने के लिए अन्य छात्रों के साथ बस में बैठा था। जैसी ही बस चलने को हुई तो 10 किमी की दूरी पर ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War Mathura student Manish could not get out of Sumi Explosion happened at a distance of 10 km 
यूक्रेन में बम धमाके के बाद अपने दोस्तों के साथ छात्र मनीष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन के सुमी शहर में फंसा मथुरा के कस्बा सौंख निवासी मनीष अपने साथियों के साथ शहर से निकलने के लिए बस में बैठा ही था, तभी 10 किलोमीटर की दूरी पर ब्लास्ट ने हिलाकर रख दिया। इस स्थिति में सभी छात्र दहशत के माहौल में फिर हॉस्टल के बंकर में लौट गए।

विज्ञापन

नहीं मिल पा रही मदद 

कस्बा के पुन्नाथोक निवासी मनीष के पिता अशोक ने बताया कि 12 दिन से वे अपने पुत्र के लगातार संपर्क में हैं। सूमी शहर की स्थिति ठीक नहीं हैं। यहां सबसे ज्यादा भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। उन्हें वहां से निकलने के लिए कोई मदद नहीं मिल पा रही है। मनीष यूक्रेन की सुमी स्टेट यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने बताया कि यहां रह रहे सभी छात्र दहशत में हैं।

विज्ञापन

खुद के खर्चे पर बुक की थी बस

सुमी यूनिवर्सिटी से छात्र ने अपने निजी खर्चे पर कोलतारा शहर पहुंचने के लिए किराये पर बस बुक की थी। वहां से ट्रेन में बैठकर लवीव शहर पहुंचना था। सोमवार को दोपहर के वक्त बस सुमी यूनिवर्सिटी छात्रों को लेने पहुंची। यूनिवर्सिटी से निकल कर बस में बैठे ही थे कि 10 किमी की दूरी पर बम ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंकर में वापस ली शरण

मनीष समेत सभी छात्रों ने फिर यूनिवर्सिटी के बंकर में वापस शरण ली है। अब आगे क्या व्यवस्था होगी, उसे नहीं पता है। हालांकि रूस, यूक्रेन में वार्ता और भारतीय छात्रों को वहां से सुरक्षित निकालने को लेकर चल रहे प्रयासों पर संतोष जाहिर करते हुए उसने कहा जल्द कोई न कोई रास्ता मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed