{"_id":"58b31fd04f1c1bc056831120","slug":"rush-in-bankebihari-temple-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुन अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुन अमावस्या पर बांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन अमावस्या पर रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा। पुलिस की व्यवस्था भी भीड़ के आगे चरमरा गई। इधर, राधावल्लभ मंदिर, राधारणम मंदिर, राधादामोदर, राधा श्यामसुंदर, इस्कॉन और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे दिन नगर की सड़कों पर जाम की स्थित बनी रही। इस कारण श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर के विद्यापीठ चौराहे, हरिनिकुंज चौराहे, इस्कॉन मंदिर, परिक्रमा मार्ग, वनखंडी तिराहा, सीएफसी चौराहे, नगर पालिका चौराहे पर सुबह से ही जाम की स्थित बनी रही। चौराहों पर पुलिसकर्मियों के न होने के कारण लोग खुद ही जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए।