फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rss

Mathura News: बगैर स्वावलंबी बने हिंदू समाज संगठित नहीं होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
rss
वृंदावन। रंग जी के बड़े बगीचे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए।
विज्ञापन

प्रांत कार्यवाह राजकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो कि बिना सरकारी सहायता से चलता है। हिंदू समाज जब तक स्वावलंबी नहीं बनेगा तब तक संगठित नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ, मंडल और ग्राम पंचायतों तक जाने पर जोर दे रहा है। अब संघ निरंतर वृद्धि करते हुए देश विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को भी रोकता है। उन्होंने कहा कि इस एकत्रीकरण में स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्र से भी आए हुए हैं। 1925 से एक शाखा से चलकर संघ ग्राम-ग्राम व शहर तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बलराम दास ने कहा कि संघ 1925 से चलकर 2025 की ओर चल रहा है। उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति की विस्तृत चर्चा करते हुए सूर्य नमस्कार, मकर संक्रांति उत्सव को गायब करने का हवाला दिया। प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला, महावीर, प्रांत समरसता प्रमुख हरिशंकर, विभाग प्रचारक अरुण, विभाग कार्यवाहक छैल बिहारी, सह कार्यवाह सोहन, लोकेश्वर प्रताप, जिला प्रचारक चंद्रशेखर, नगर संघचालक प्रेम शंकर वैद्य, वरिष्ठ प्रचारक सर्वेश, श्यामा श्याम, शिवओम, नगर कार्यवाह संजय, नगर सह कार्यवाह नृत्य गोपाल, जिला प्रचार प्रमुख अभिनव, नगर विद्यार्थी प्रमुख यतेंद्र, नगर प्रचार प्रमुख विजय, बल्देव खंड प्रचारक दाऊदयाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed