फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS Camp Nine points agenda decided with Navratn will be discussed in the executive board today

RSS Camp: नवरत्न संग नौ बिंदुओं का एजेंडा तय, आज कार्यकारी मंडल में होगी बात

Fri, 25 Oct 2024 11:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 11:24 AM IST
सार

आरएसएस के शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में अहम नौ बिंदुओं पर एजेंडा तय हो चुका है और इसके लागू कराने के लिए नवरत्न को जिम्मेदारी दी गई है। 
 

विज्ञापन
RSS Camp Nine points agenda decided with Navratn will be discussed in the executive board today
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के परखम में चल रहे आरएसएस के शिविर में शुक्रवार से अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की दो दिवसीय बैठक शुरू होगी। अहम नौ बिंदुओं पर एजेंडा तय हो चुका है और इसके लागू कराने के लिए नवरत्न को जिम्मेदारी दी गई है। ये नौ पदाधिकारी बैठक के बाद इस एजेंडे को पूरे देश में विस्तृत रूप दिलाने का काम करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन सभी के साथ बैठक कर पूरे एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है।
विज्ञापन


मथुरा के परखम स्थित दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में संघ प्रमुख और 46 प्रांतों के 393 पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक को संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। संघ की नीतियों का मंत्र दिया जाएगा। दरअसल संघ ने दूरगामी योजना तैयार की है और संंघ का उद्देश्य अब खास तौर पर हर गांव में पहुंचना है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हर गांव में संघ की शाखा लगनी चाहिए। मुस्लिम गांवों पर भी फोकस होगा। कम ही सही पर इन गांवों में भी गणवेश पहले स्वयंसेवक अवश्य नजर आएं। इसी एजेंडे पर काम करने के लिए पहले पांच दिन लगातार मंथन चला। इन बैठकों का निचोड़ निकालकर पूरा एजेंडा तैयार किया गया है जिस पर छठवें दिन बात होगी। चूंकि इस दिन से ही मुख्य बैठक शुरू हो रही है। इन पांच दिनों में नौ बिंदुओं पर एजेंडा तैयार किया है। इसके लिए संघ के नौ बड़े पदाधिकारियों के साथ मंथन हुआ। यह जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है कि ये इस एजेंडे को आगे लागू कराएं। इन नवरत्नों में संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, केसी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये, विशेष आमंत्रित सदस्य भैयाजी जोशी एवं संपर्क प्रमुख रामलाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mathura News: आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख ने की प्रेस वार्ता, बोले- देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा संघ
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं नौ बिंदु
सामाजिक समरसता
हिंदुओं को जातियों में बंटने से रोकना
हर गांव में आरएसएस की उपस्थिति
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा
ज्ञानवापी प्रकरण में संंघ की भूमिका
इंटरनेट पर गलत सामग्री का प्रचार रोकना
मुस्लिम गांवों में भी संघ की उपस्थिति
युवाओं की भागीदारी

सीएम के साथ मीटिंग ने दिया संदेश
मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से बात की थी। वह 45 मिनट के लिए आए थे लेकिन यह बैठक दो घंटे चली। इस मीटिंग को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव 2027 के चुनाव के अलावा ज्ञानवापी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि, अयोध्या आदि पर बात हुई। ऐसे में माना यह जा रहा है कि संघ भी अब इन सभी मुद्दों को और धार दे सकता है। हालांकि संघ यह कहता रहा है कि उसका राजनीति से सीधा कोई नाता नहीं लेकिन इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। यहां से जाते वक्त सीएम योगी ने भी जिस तरह से प्रसन्न दिखे, उससे यह लग रहा है कि यही बैठक बेहद सफल हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed