{"_id":"570263a24f1c1b9846c8110e","slug":"rss-camp-end-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 स्वयंसेवकों को दी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 स्वयंसेवकों को दी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी
अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
केशवधाम में पहुंचे ब्रजप्रांत के 24 जिलों से 80 स्वयंसेवक
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के तत्वावधान में केशवधाम में आयोजित प्रांतीय घोष प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को समापन हो गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज प्रांत के 24 जिलों से केशवधाम पहुंचे 80 स्वयंसेवकों को घोष की उपयोगिता बताई गई। यहां से प्रशिक्षित स्वयंसेवक अपने जिले में अन्य स्वयंसेवकों को घोष का प्रशिक्षण देेंगे।
सोमवार की शाम प्र्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्रपट पर माल्यार्पण के साथ हुआ। घोष प्रशिक्षकों के प्रमुख अनुज ने स्वयंसेवकों को आनक, वंशी, बिगुल और बैंड का प्रशिक्षण दिया।
संगीत की रचनाओं की लिपि के बारे में भी स्वयंसेवकों को जानकारी दी गईं। शिविर में शामिल होने आए ब्रज प्रांत के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़ केंद्रों के स्वयंसेवकों ने घोष वादन कर सीखे गए ज्ञान को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
दोपहर के सत्र के दौरान आरएसस के प्रांत प्रचारक हरीश ने विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों से अनुभव साझा किए। उन्होंने संगठन की मजबूती के साथ साथ संघ की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर केशवधाम निदेशक ललित, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के महामंत्री संजय गोस्वामी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पारीक, नगर पालिका वृंदावन के सभासद वैभव अग्रवाल और मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।