{"_id":"648602c0946c8122d90ec798","slug":"rpf-personnel-will-be-posted-in-plain-uniform-at-mudia-fair-mathura-news-c-29-1-mtr1007-88092-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुड़िया मेले में सादा वर्दी में तैनात होंगे आरपीएफ कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुड़िया मेले में सादा वर्दी में तैनात होंगे आरपीएफ कर्मी
Sun, 11 Jun 2023 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 11 Jun 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले के मद्देनजर जंक्शन पर किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए आरपीएफ कर्मियों ने सादा वर्दी में नजर रखने का निर्णय लिया है। रविवार को इस संबंध में विभाग द्वारा समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
मुडि़या मेले में लाखों लोग गोवर्धन आते हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जंक्शन पर दबाव बन जाता है और इस दौरान आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ जाती हैं। इन पर नजर रखने के लिए आरपीएफ अधिकारियोंने कुछ जवानों को सादा वर्दी में तैनात करने का निर्णय लिया है। ये आरपीएफ कर्मी जंक्शन के अलावा रेल में भी तैनात रहेंगे। इसके लिए आरपीएफ ने 200 अतिरिक्त जवानों की मांग की है। आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि मुडि़या मेले में नजर रखने के लिए जंक्शन पर सादा वर्दी में भी कुछ जवान तैनात रहेंगे। जंक्शन पर किस प्रकार की व्यवस्थाएं होंगी इसकी जानकारी कमिश्नर ने आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी से ली हैं। उन्होंने बताया कि जंक्शन पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अधिकाधिक आरपीएफ कर्मी लगाए जाएंगे।