फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery Plot Foiled in Vrindavan, Five Arrested With Knives and Stolen Mobile

मथुरा: रात में डकैती का प्लान, पांच बदमाश गिरफ्तार; पुलिस ने वारदात से पहले ही मंसूबों पर फेर दिया पानी

Mon, 07 Sep 2026 08:59 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 07 Sep 2026 08:59 PM IST
सार

वृंदावन में पुलिस ने डकैती की वारदात से पहले पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश नाकाम कर दी। आरोपियों के पास से पांच छुरे, निधिवन मंदिर से चोरी किया गया मोबाइल और 1750 रुपये बरामद हुए हैं।
 

विज्ञापन
Robbery Plot Foiled in Vrindavan, Five Arrested With Knives and Stolen Mobile
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में देवराहा बाबा मार्ग पर रविवार रात पुलिस ने बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पांच संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी एक बंद मकान या दुकान में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से पांच छुरे, एक चोरी का मोबाइल फोन और 1750 रुपये की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस टीम रात में कुंभ क्षेत्र स्थित देवराहा बाबा घाट की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मार्ग के आगे मोड़ के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज कुमार निवासी साहिबगंज, राहुल कुमार निवासी महादेव वरण, तूफान कुमार निवासी साहिबगंज, रोहित शेख निवासी महाराजपुर, झारखंड और विजय कुमार निवासी नई आबादी, पाराशर कालोनी, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के पास मिले मोबाइल को लेकर भी जानकारी सामने आई। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल रविवार सुबह निधि वन मंदिर से चोरी किया गया था। इसके अलावा उनके पास से 1750 रुपये और पांच छुरे बरामद किए गए। वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed