फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery and murderous attack by entering the house in Sankh town

सौंख कस्बे में घर में घुसकर लूट और जानलेवा हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Robbery and murderous attack by entering the house in Sankh town
सौंख (मथुरा)। मगोर्रा की सौंख पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर उसके अपहरण की कोशिश की। विरोध में तमंचे की बट मारकर व्यापारी को घायल कर दिया। 1.10 लाख रुपये नकदी लूट ले गए। मगोर्रा पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में दहशत है। बदमाश हाईवे के रास्ते छाता की ओर भागने में सफल रहे। मगोर्रा पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस ने पीड़ित का मुकदमा दर्ज तक नहीं किया है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर खल व्यापारी भीम सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी आजल हाल निवासी सौंख स्थित निवास पर बच्ची को लेकर बैठे थे। इस बीच तीन कारें उनके घर के सामने आकर रुकीं। गाड़ियों में सवार १२ से अधिक लोग उतरे। आरोप है कि उन्होंने आते ही भीम सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। जेब में रखे 1.10 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पैर पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी में डालकर अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे की बट से भीम सिंह का सिर फोड़ दिया। ग्रामीणों की भीड़ आता देख बदमाश गाड़ियों में सवार होकर राधाकुंड बाईपास के रास्ते छटीकरा की तरफ भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा करते हुए जैंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस सक्रिय होती तब तक बदमाश हाईवे के रास्ते छाता की तरफ भाग निकले। हालांकि बदमाशों की गाड़ी का नंबर ग्रामीणों ने ले लिया है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घायल व्यापारी भीम सिंह को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने में मगोर्रा पुलिस नाकाम
20 फरवरी से लगातार आपराधिक वारदातों से मगोर्रा का इलाका सुर्खियों में है। 20 फरवरी को नगला अड्डा में वोट डालने को लेकर दलितों पर हमला, इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बाइक चोरी के आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर शराब के नशे में पड़ोसियों से अभद्रता के आरोप के चलते थाने के सामने बवाल हो गया। यहां पीएसी बल तक तैनात करना पड़ा था। इस घटनाक्रम में पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमा दर्ज किए थे। आरोपी आज भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। तीसरी घटना नगला हमला में हुई। महिलाओं के विवाद में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में शामिल एक आरोप नरेंद्र की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। चौथी घटना नगला अड्डा के समीप मथुरा मार्ग पर पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रैक्टर चोरी की हुई। सीसीटीवी फुटेज सामने आए। पुलिस चोरी गए ट्रैक्टर को आज तक बरामद नहीं कर सकी है। होली पर गांव शेरा में हुए विवाद में मगोर्रा पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की। दूसरे पीड़ित विशंभर पक्ष की सुनवाई तक नहीं की।

तीन टीमें खुलासे में जुटीं, दो गाड़ियों के नंबर ट्रेस
तीन टीमें पूरे मामले के खुलासे को लगाई गई हैं। दो गाड़ियों के नंबर ट्रेस किए गए हैं। उनके पते पर पुलिस की टीम बरसाना भेजी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
- गौरव त्रिपाठी, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed