{"_id":"69ed13e107a2688b330229ed","slug":"robbery-10-teams-85-locations-scoured-some-clues-mathura-news-c-29-1-mtr1022-547868-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंटीगांव डाका: 10 टीमें, 85 लोकेशन खंगाली...हाथ में कुछ सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंटीगांव डाका: 10 टीमें, 85 लोकेशन खंगाली...हाथ में कुछ सुराग
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर के टैंटीगांव में किराना व्यवसायी के यहां पड़ी 30 लाख की डकैती की वारदात अभी अनसुलझी है। खुलासे में लगीं 10 टीमों ने 85 लोकेशनों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। टीमों को सुराग मिला कि बदमाश बाहरी जिले के हो सकते हैं। इस पर आसपास के जिलों में भी टीमें भेजी गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
टैंटीगांव में किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने लाखों के जेवरात और 3.20 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। दो घंटे तक बदमाशों ने घर का कोना-कोना छान मारा। माल करीब 30 लाख रुपये का लूटा गया। इस दुस्साहसिक वारदात को पुलिस ने चुनौती की तरह लिया है। एसपीआरए सुरेश चंद्र रावत ने टैंटीगांव में ही डेरा डाल लिया है। एसओजी, सीओ क्राइम, एसपी क्राइम सहित कई पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में टीमें लगाई गई हैं। टीमों ने दूसरे दिन भी सीसीटीवी खंगाले। टैंटीगांव से बाहर की ओर जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों को घंटों तक देखा गया।
पुलिस का कहना है कि बदमाश पैदल ही आए थे। घर में घुसे बदमाशों की संख्या पांच थी, लेकिन घर के बाहर भी बदमाशों के साथी निगरानी में लगे हुए थे। पुलिस ने व्यवसायी के हाल में हुए विवाद या पुरानी रंजिश के कोण से भी जांच की मगर ऐसी कोई बात सामने नहीं आई। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया।पुलिस टीमों को फरीदाबाद, दिल्ली, नोएडा और मेवात भी भेजा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दस टीमें खुलासे में लगी हुई हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग पहले ही दिन मिल गए थे। इनके आधार पर चीजों को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।