फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   robbers arrested

लुटरे गिरफ्तार

Mon, 16 Aug 2021 08:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
robbers arrested
गोवर्धन (मथुरा)। तलाशी अभियान के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से गोवर्धन पुलिस व एसओजी टीम ने लूट व चोरी के मुकदमे में वांछित पांच आरोपियों को बरसाना मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक, पांच तमंचे, कारतूस, एक स्कूटी, 2800 रुपये, आधार कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, विदित कुमार, एसओजी प्रभारी रवि त्यागी, धीरज गौतम गोवर्धन क्षेत्र में नीमगांव तिराहे पर तलाशी अभियान चला रहे थे। लूट व चोरी के मुकदमा में वांछित कृष्ण उर्फ काला निवासी पालडी थाना मुडकटी होडल जिला पलवल, अनुज निवासी सुभाष कॉलोनी लाल कोठी थाना सदर जिला बल्लभगढ़, सुप्रीत उर्फ शूटर निवासी हसनपुर कोतवाली जिला झज्जर, ओमप्रकाश उर्फ ओमी निवासी कैलाश नगर थाना कैंप जिला पलवल, देवेंद्र उर्फ छोटू निवासी नगला अमरा थाना मुरसान जिला हाथरस को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 5 तमंचे,13 कारतूस, लूट में प्रयुक्त बाइक, दो मोबाइल, एक स्कूटी, 28 सौ रुपये तीन आधार कार्ड बरामद हुए।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 23 जुलाई को आरोपियों ने जतीपुरा मार्ग स्थित राधाहरी आश्रम से स्कूटी, 20 हजार रुपये, एक मोबाइल चोरी किया था। 5 अगस्त को डीग बाईपास पर कार, 11 हजार रुपये, एक मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया, 3 अगस्त को सकरवा मार्ग पर एक मोबाइल 600 रुपये व आधार कार्ड,15 मई को एक मोबाइल और बाइक लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed