फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways is getting passengers before 11 am, silence in the afternoon

Mathura News: रोडवेज को सुबह 11 बजे से पहले मिल रहे यात्री, दोपहर में सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways is getting passengers before 11 am, silence in the afternoon
मथुरा।नए बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : mathura
मथुरा। इन दिनों गर्मी का सितम बरकरार है। लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। भीषण गर्मी का असर अब परिवहन निगम पर भी दिखने लगा है। रोजाना सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बस अड्डे पर चालक-परिचालकों को मुसाफिर नहीं मिल रहे हैं। डिपो में भी सन्नाटा रहता है। यहां केवल बसें खड़ी नजर आती हैं।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से रोजाना 160 बसें अलग-अलग रूटों पर संचालित करने की डिपो के अधिकारियों ने योजना बनाई, लेकिन इन दिनों गर्मी के कारण डिपो से केवल 145 बसें ही संचालित हो पा रही हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे से पहले ही यात्री दिखाई देते हैं इसके बाद गर्मी के कारण संख्या काफी कम हो जा रही है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में यात्री नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में सभी बसों का संचालन भी नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्री कम निकलने का सिलसिला जून तक रहेगा। डिपो को यात्री कम निकलने से राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच दोपहर में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। फिलहाल बसों में ओआरएस घोल व ग्लूकोज के इंतजाम कर बसों को दौड़ाया जा रहा है। जिससे यात्रियों को जरूरी मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed