फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways busy in preparations for Holi 20 additional buses will run for Barsana

Mathura: होली पर श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत, रोडवेज ने की खास तैयारी; इस रूट पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें

Tue, 04 Feb 2025 08:07 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 04 Feb 2025 08:07 PM IST
सार

14 मार्च को होली है। इससे पहले मंदिरों में फाग महोत्सव शुरू हो गया। ऐसे में यात्रियों को कोई दिक्कन ना हो, इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Roadways busy in preparations for Holi 20 additional buses will run for Barsana
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।

विस्तार

मथुरा के वसंत पंचमी से ब्रज में 40 दिवसीय फाग महोत्सव की शुरूआत हो गई। ऐसे में ब्रज में बड़ी संख्या में भक्त बरसाना और नंदगांव पहुंचेंगे। इसे देखते हुए रोडवेज ने अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। इसके तहत अगले सप्ताह से बरसाना-नंदगांव के लिए 20 अतिरिक्त रोडवेज की बसें संचालित की जाएंगी। वर्तमान में 10 बसें संचालित की जा रहीं हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि बरसाना, नंदगांव होली को लेकर बसों के संचालन में निगम जुट गया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को होली है, उससे पहले मंदिरों में फाग महोत्सव शुरू हो गया। इसको लेकर यात्रियों को कोई दिक्कन ना हो, इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बरसाना जाने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने लगी हैं। वर्तमान में 10 बसों का संचालन हो रहा है। अगले सप्ताह से 20 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। मार्च में भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सभी चालक-परिचालकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed